गुरुवार, 22 अक्तूबर 2009

यू.आई.डी.ए.आई. के प्रमुख नन्दन निलेकनी का उत्तराखण्ड दौरा

यू.आई.डी.ए.आई. के प्रमुख नन्दन निलेकनी का उत्तराखण्ड दौरा

देहरादनू। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक से यूनिक आईडेंटिफिकेशन अथारिटी आॅफ इण्डिया के प्रमुख नन्दन निलेकनी ने भेंट की। श्री निलेकनी ने मुख्यमंत्री डाॅ. निशंक को यू.आई.डी.ए.आई. परियोजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री डाॅ. निशंक ने कहा कि गत दिनों उन्होंने प्रधानमंत्री से भेंट कर अंतर्राज्यीय सुरक्षा की बैठक में भी राष्ट्रीय पहचान पत्र को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के क्रियान्वयन होने से देशवासियों को सुरक्षा प्रदान होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की लगभग 250 कि.मी. सीमा अन्तर्राष्ट्रीय सीमाओं में पड़ती है। यह पहचान नंबर प्रदेश के लिए उपयोगी साबित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विशेष पहचान नंबर डुप्लीकेशी एवं सुरक्षा के परिपेक्ष्य में उपयोगी सिद्ध होगा तथा नागरिकों की पहचान तुरंत सत्यापित करने के लिए एक प्रबल माध्यम होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार में संचालित विभिन्न पेंशन योजनाएं, एल.पी.जी., राशन कार्ड, होम कनैक्शन, आदि के लिए लोगों की पहचान सत्यापित करने में इससे मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इससे गरीबों को सीधा लाभ मिलेगा तथा प्रदेश के अन्तिम छोर के व्यक्ति की आसानी से पहचान कर पात्र लोगों को सेवाएं देने के लिए आसानी होगी। उन्होंने कहा कि इससे कल्याणकारी योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने तथा योजनाओं में गड़बड़ी होने की संभावनाएं समाप्त होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें