शनिवार, 7 मई 2011

उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा षुरू

उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा षुरू
देहरादून 07 मई,। उत्तराखण्ड में प्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुक्रवार को प्रसिद्ध तीर्थधाम गंगोत्री एंव यमुनोत्री मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही शुरू हो गई है। 08 मई को केदारनाथ धाम तथा 09 मई को श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। चारधाम यात्रा में देष-विदेष से लाखों की संख्या में श्रद्धालु व तीर्थ यात्री आते है। राज्य सरकार द्वारा भी इस बार चारधाम यात्रा को सफल और सुगम बनाने के सभी प्रयास किये गये है।
शुक्रवार को धार्मिक परंपरानुसार अक्षय तृतीया को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ इन कपाटों को खोल दिया गया है। भव्य शोभायात्राओं के साथ यमुना एवं गंगा जी डोलियॉं अपने शीतकालीन प्रवास स्थलों से पूर्वाह्न में यमुनोत्री एवं गंगोत्री में पहूॅुंचीं। धार्मिक परंपरानुसार पूजाभिषेक कर शुभमूहर्त पर यमुनोत्री धाम में अपराह्न 12.35 तथा गंगोत्री धाम में अपराह्न 12.55 बजे कपाटोद्घाटन हुआ। हल्की बारिष के बावजूद गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में कपाट खुलने के अवसर पर हजारों की संख्या में देष-विदेष से आये श्रद्धालु पहुंचे थे। यमुना जी की भोगमूर्ति को डोली में बिठाकर शनिदेव की अगुवाई में आज सुबह शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली गांॅव से यमुनोत्री गॉंव के लिए विदा किया गया। डोलीयात्रा के यमुनोत्री पहॅूुचने पर मंदिर प्रांगण में विषेष पूजा-अर्चना की गई। यमुना जी का अभिषेक करने के उपरांत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभमुहूर्त पर यमुनोत्री मंदिर के कपाट दर्षनार्थियों के लिए खोल दिए गए और खरसाली से लाई गई भोगमूर्ति को मंदिर में प्रतिष्ठित किया गया। यमुनोत्री में आयोजित कपाटोद्घाटन समारोह में प्रदेष के आपदा प्रबंधन मंत्री खजानदास, भाजपा प्रदेष अध्यक्ष बिषन सिंह चुफाल, चारधाम विकास परिषद के उपाध्यक्ष सूरतराम नौटियाल सहित यमुनोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारी, जन-प्रतिनिधि तथा अधिकारीगण उपस्थित रहे। आपदा प्रबंधन मंत्री ने यमुनोत्री धाम सहित यात्रा मार्गों पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही अधिकारियों को तीर्थयात्रियों की सुख-सुविधाओं का पूरा ध्यान रखने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि यात्रा को सुव्यवस्थित व निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए सभी विभाग बेहतर समन्वय बना कर कार्य करें।
इधर अपने शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा गॉंव से गत दिन रवाना हुई गंगाजी की डोलीयात्रा भैराैंंघाटी मंें रात्रि विश्राम करने के बाद आज प्रातः गंगोत्रीधाम पहुंची। जहॉं वैदिक मंत्रोच्चार व पूजा-अभिषेक के साथ गंगोत्री मंदिर के कपाटोद्घाटन कर गंगा जी की भोगमूर्ति को मंदिर में प्रतिष्ठित कराया गया। समारोह के दौरान सेना के बैंड एवं स्थानीय वाद्य यंत्रों की मधुर स्वरलहरियोें के साथ ही ‘हर-हर गंगे’ के उद्घोष से गंगोत्रीधाम गॅूंजता रहा। इस सुवअवसर पर बड़ी संख्या में देष-विदेष से आये श्रद्धालुओं ने अखंड ज्योति व मॉं गंगा जी की प्रतिमा के निर्वाण दर्षन कर पुण्य व मोक्ष की कामना की।

शुक्रवार, 6 मई 2011

डॉ. डोभाल बने यूकॉस्ट के महानिदेषक

डॉ. डोभाल बने यूकॉस्ट के महानिदेषक
देहरादून 06 मईए 2011 . उत्तराखखण्ड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) के निदेषक डॉ. राजेन्द्र डोभाल को यूकॉस्ट का महानिदेषक बनाया गया है। डॉ. डोभाल द्वारा विज्ञान के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों के लिए उन्हें महानिदेषक के पद पर तैनात किया गया है। इससे राज्य में विज्ञान की गतिविधियों को संचालित करने में और तेजी आयेगी। विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा डॉ. डोभाल के महानिदेषक बनने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई है।